खरबूजा (Muskmelon In Hindi) :
खरबूज का वैज्ञानिक नाम कुकुमिस मेलो है। खरबूज क्युकरबिटेसियाए परिवार से संबंधित है जिसमें फल और सब्जी जैसे कद्दू, ककड़ी, लौकी शामिल हैं। यह फल हल्के पीले रंग से लेकर नारंगी रंग के होते हैं । मूल रूप से तरबूज एक लंबी बेल पर लगता है। इस फल की आकृति गोल या आयताकार होती है इसके अंदर के बीज सफेद रंग के होते हैं।
खरबूजा एक प्राथमिक रूप से ग्रीष्मकालीन फल होता है। कच्चे खरबूजे का रंग हरा और स्वाद खट्टा होता है। पके हुए खरबूजे का रंग पिला-भूरा होता है और यह खाने में मीठे होते हैं। जैसे ही गर्मियों के सीजन की बात आती है वैसे ही हमारे दिमाग में बहुत प्रकार के रसीले फलों की बात आने लगती है। वैसा ही एक फल खरबूज भी है। खरबूज हल्का मीठा और पानी के स्वाद वाला होता है। खरबूज गर्मियों में पानी से भरपूर फलों में से एक होता है।
खरबूज में पोषक तत्व (Nutrients In The Muskmelon In Hindi) :
खरबूज में 95% पानी के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन बी-6, विटामिन सी, शर्करा, 34 किलो कैलोरी ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट(8.6 ग्राम), फैट(0.19 ग्राम), कोलेस्ट्रोल(0 मिलीग्राम), डाइटरी फाइबर(0.9 ग्राम), कैल्शियम(9 मिलीग्राम), कॉपर(41 माइक्रो ग्राम), मैग्नीशियम(12 मिलीग्राम), जिंक(0.18 मिलीग्राम), खनिज लवण, क्षारीय तत्व, प्रोटीन(0.6%), वसा(0.1%), मिनरल्स(95%), फाइबर और फोलिक एसिड जैसे खनिजों का भी एक स्त्रोत है। – Muskmelon Nutrition
खरबूज के फायदे (Benefits Of Muskmelon In Hindi) :
1. वजन घटाने में फायदेमंद खरबूजा (Beneficial Muskmelon in weight loss) :
खरबूज वजन घटाने में सहायक होता है क्योंकि खरबूज में कैलोरी कम और फाइबर उच्च मात्रा में होता है। इस तरह से आप अपने कैलोरी सेवन को नियंत्रण में रखते हुए बहुत सारे तबुज खा सकते हैं। फाइबर वजन घटाने के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह आपके पेट को छोड़ने और पाचन तंत्र में प्रवेश करने के लिए बहुत समय लगते हैं इस तरह इसके सेवन से लंबे समय तक आपको भूख भी नहीं लगती। यह धीमी पचाने वाली प्रक्रिया आपको ज्यादा खाने से रोकती है।
2. कैंसर में फायदेमंद खरबूजा (Beneficial muskmelon in cancer) :
खरबूजे के सेवन से कैंसर जैसी बीमारी को आसानी से रोका जा सकता है। खरबूजे में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन की उच्च मात्रा होती है जो शरीर में मुक्त कणों से प्रभावी रूप से लड़ सकती है और उनका खात्मा भी कर सकती है। ये मुक्त कं हानिकारक होते हैं क्योंकि वे शरीर की कोशिकाओं पर आक्रमण करते हैं और कैंसर के विकास का कारण बनते हैं।
3. मधुमेह में फायदेमंद खरबूजा (Beneficial Muskmelon in diabetes) :
मधुमेह एक गुर्दा संबंधी विकार होता है जिसमें गुरदा कोशिकाएं हानिकारक तरीके से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। खरबूजे का अर्क ऑक्सीविकिन के रूप में जाना जाता है जो इस स्थिति को रोक सकता है। इसके अतिरिक्त खरबूजे में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स है। फ्रैंटोज और ग्लूकोज एक नेचुरल शुगर है जो खरबूजे में पाई जाती है। इस तरह यह फल मधुमेह रोगियों और मोटापा से पीड़ित लोगों के लिए सुरक्षित है।
4. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद खरबूजा (Beneficial muskmelon for heart health) :
ह्रदय से संबंधित समस्याएं इन दिनों बहुत सामान्य होती हैं इसलिए अपने ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए खरबूजे की सहायता लेनी चाहिए। खरबूजे में पोटेशियम की बहुत अधिक मात्रा होती है जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं इस तरह आपके दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।
खरबूज उच्च रक्तचाप को भी रोकता है और शरीर में ज्यादा हानि करने से सोडियम को रोकता है। खरबूज एड़ेनोसिन नाम के यौगिक से भरपूर होता है जो ह्रदय के लिए लाभदायक होता है। यह कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम में खून के थक्के को जमने से रोकता है। विटामिन सी धमनी-स्क्लेरोसिस को रोकता है अथार्त श्म्नियों को सख्त करना जबकि फोलेट ह्रदय आघात को रोकने में सहायता करता है।
5. आँखों के लिए फायदेमंद खरबूजा (Beneficial muskmelon for eyes) :
खरबूजा आँखों के लिए बहुत लाभदायक होता है। खरबूजे में बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो स्वस्थ दृष्टि को बनाए रखने में सहायता करती है। शरीर द्वारा अवशोषण पर यह बीटा कैरोटीन विटमिन ए में बदल जाता है जो मोतियाबिंद को रोकने और दृष्टि को सुधारने में सहायता करता है। अध्धयनों से यह सिद्ध हुआ है कि उच्च विटामिन सामग्री वाले खाद्य पदार्थों की नियमित खपत 40% तक मोतियाबिंद के विकास के जोखिम को कम कर सकती है।
6. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद खरबूजा (Beneficial muskmelon for digestive system) :
खरबूज हमारे पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। यह हमारे पाचन तन्त्र को स्वस्थ बनाने वाली आँतों के कामों को नियंत्रित करता है। यह चमत्कारी फल जरुरी आहार फाइबर से भरा है जो उचित अंत कामों को नियंत्रित करने में सहायता करता है। यह आपके पाचन तंत्र में भोजन का एक अच्छा और चिकना प्रवाह सुनिश्चित करता है इस तरह यह कोलोरेक्टल कैंसर के खतरे को भी कम करता है।
7. रोग प्रतिरोधक क्षमता में फायदेमंद (Beneficial Muskmelon in disease resistant capacity) :
नियमित रूप से खरबूज खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कई प्रकार की मौसमी बिमारियों से लड़ने के लिए इसमें पर्याप्त पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन सी और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह बहुत ही उम्दा किस्म का एंटी ऑक्सीडेंट है इसके साथ विटामिन सी बहुत से ऐसे कीटाणुओं से रक्षा करता है जिसका असर हमारी चमड़ी में होता है।
8. फेफड़ों के लिए फायदेमंद खरबूजा (Beneficial Muskmelon for the lungs) :
हमारे फेफड़ों के लिए खरबूज बहुत ही फायदेमंद होता है। खरबूज के नियमित सेवन से लगातार धुम्रपान या दूसरों की वजह से धुएं के संपर्क में आने के कारण शरीर को विटामिन ए की हानि को पूरा करता है। यह फेफड़ों को दुबारा जीवित करने में सहायता करता है और विशेषरूप से धुम्रपान करने वालों के लिए फायदेमंद होता है जिनके फेफडे धुम्रपान की वजह से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
9. कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद (Beneficial melon for cardiovascular health) :
ह्रदय संबंधी रोगों को दूर रखने के लिए यह बहुत सहायक होता है। इसके सेवन से कई प्रकार की ह्रदय संबंधी बिमारियों को दूर रखा जा सकता है। खरबूजे में पोटेशियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह मिनरल्स हाइपर टेंशन को भी कम करने में मदद करता है।
10. बालों के लिए फायदेमंद खरबूजा (Beneficial Muskmelon for hair) :
अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हो चुके हैं तो आपको यह जानकर बहुत ख़ुशी होगी कि खरबूज खरबूज के प्रयोग से बालों के झड़ने को रोका जा सकता है। इनोसिटॉल विटामिन बी का एक रूप होता है जो बालों के झड़ने को रोकने और बल विकास को बढ़ावा देने के लिए जरुरी होता है।
नींबू को छोड़कर यह विटामिन अधिकतर खट्टे फल में पाया जाता है। खरबूज में पर्याप्त मात्रा में इनोसिटॉल होता है। खरबूजे का नियमित सेवन बालों के विकास को प्रोत्साहित कर सकता है। गर्मियों के महीनों में खरबूज एक आदर्श हेयर कंडिशनर हो सकता है। इसके लिए आपको एक कप खरबूजे को मैश करें और शैम्पिंग के बाद इस पल्प के साथ अपने बालों की मालिश करें और 10 मिनट के बाद धो लें।
खरबूजा के बीज के फायदे (Benefits of Muskmelon Seed In Hindi) :
1. प्रोटीन की पूर्ति में फायदेमंद : खरबूजे के बीज में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। कभी-कभी सिर्फ दूध से बनी चीजों की मदद से प्रोटीन की भरपाई करनी मुश्किल हो जाती है। किसी भी शुगर के मरीज को एक सीमा से ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं दिए जा सकते हैं। इन लोगों के खाने में इस बीज के प्रयोग से इनकी प्रोटीन की पूर्ति हो सकती है। इस फल के बीज में 3.6% प्रोटीन, 4% फैट, 2.5% कार्बोहाइड्रेट उपस्थित होता है।
2. विटामिन और मिनरल्स में फायदेमंद : इस फल के बीज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन इ उपस्थित होती हैं। ये सभी विटामिन आँखों के लिए बहुत आवश्यक होती हैं। इसने आँखों में मोतियाबिंद होने का खतरा कम हो जाता है। इस बीज में होने वाले एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में कोलेस्ट्रोल की सीमा को नियंत्रित रखते हैं और साथ में कैंसर होने के खतरे को कम करते हैं।
खरबूजा के कुछ प्रभावशाली फायदे (Some Effective Benefits Of Muskmelon In Hindi) :
1. भंगदर में फायदेमंद : खरबूजा गुर्दे की पथरी के साथ-साथ गुर्दे में होने वाली अनेकों समस्याओं में भी लाभदायक होता है। खरबूजे के रस जिसे ऑक्सीकिन कहा जाता है, को गुर्दे की समस्याओं और पथरी में फायदेमंद पाया गया है।
2. कब्ज में फायदेमंद : खरबूजे के टुकड़ों पर सेंधा नमक और काली मिर्च बुरक कर खाने से हम कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं।
3. एक्जीमा में फायदेमंद : खरबूजे के रस से एक तरह का लोशन बनाया जाता है जो एक्जीमा में बहुत प्रभावशाली होता है। त्वचा का रूखापन, खरोंच का निवारण बहुत आसानी से हो जाता है।
4. मासिक धर्म एंठन में फायदेमंद : मासिक धर्म चक्र महिलाओं के लिए सबसे अधिक भयानक समय होता है। अगर आप पेट दर्द या ऐंठन से जूझ रहे हैं तो खरबूज इस समस्या में आपकी सहायता कर सकता है। खरबूजे में मौजूद विटामिन सी मासिक धर्म प्रवाह को विनियमित करने और मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन में प्रभावी है। माहवारी के दय्रण खरबूजे की नियमित खपत से फ्लों और थक्के बहुत कम हो सकते है।
5. एसिडिटी में फायदेमंद : खरबूजा एसिडिटी से पीड़ित लोगों के लिए बहुत लाभदायक होता है। खरबूजे का स्थिर पीएच स्तर शरीर में एसिड की मात्रा को निय्न्त्रीर करता है और उसे सामान्य स्तर पर लेकर आता है।
6. इनसोम्निया के लिए फायदेमंद : खरबूज सोने में होने वाली समस्याओं को भी दूर करता है। यह मस्तिष्क की मांशपेशियों को आराम देकर इंसोमेनिया जैसी समस्या को दूर करता है।
7. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद : खरबूजा गर्भवती महिलाओं के लिए एक अमृत की तरह होता है। फोलिक एसिड अक्सर उन महिलाओं को देने की सलाह दी जाती है जो गर्भवती होने के लिए कोशिश या जो पहले से ही गर्भवती हैं। खरबूजे में उपस्थित फोलेट विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं में नई कोशिकाओं के उत्पादन और रखरखाव में मदद करती है और यह भ्रूण में ट्यूब विकारों को भी रोकती है। खरबूजा शरीर में अतिरिक्त सोडियम की नियमित रूप से फ्लश करके पानी के प्रतिधारण को रोकता है।
8. खांसी-जुकाम में फायदेमंद : खरबूजे के बीज को ग्रहण करने से बहुत सी मौसमी बिमारियों से छुटकारा मिल जाता है। अपच, सर्दी, जुकाम, बुखाए रोग इसके बीज के सेवन से बहुत जल्द ठीक हो जाते हैं।
9. धूमपान के लिए फायदेमंद : यह फल उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है जो अपने धुम्रपान को लेकर परेशान हैं। इसकी वजह यह है कि इसमें पे जाने वाले तत्व निकोटिन छोड़ने के साथ होती परेशानियों को दूर करने की क्षमता रखता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले तत्व धुम्रपान द्वारा नष्ट हुए विटामिन ए की भरपाई बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं।
10. गठिया में फायदेमंद : अपने आहार खरबूजे जैसी उचित खुराक जोड़ने से आपको गठिया से जुड़े दर्द और असुविधा को खत्म करने में सहायता मिल सकती है। खरबूजे में सुजन को कम करने के गुण होते हैं जो आपके जोड़ों और हड्डियों में ऑक्सीडेटिव तनाव को रोक सकते हैं जिससे सुजन भी कम हो जाती है।
11. उर्जा बढ़ाने में फायदेमंद : खरबूजे में विटामिन बी होता है जो शरीर में उर्जा को पैदा करता है। यह कार्बोहाइड्रेट को उर्जा में बदलने में उपयोग हैं।
12. हाई बीपी में फायदेमंद : खरबूजे में पाया जाने वाला पोटेशियम शरीर से सोडियम को निकालने में सहायता करते है। सोडियम हाई बीपी होने का मुख्य कारण होता हैखरबूज खाने से हाई बीपी को कम किया जा सकता है।
13. दांत दर्द में फायदेमंद : इस फल का छिलका भी बहुत फायदेमंद होता है। दांत दर्द में यह बहुत काम आता है एक बार में लगभग 6 ग्राम इस फल का छिलका पानी के साथ उबालें, ठंडा हो जाने पर इसे दांत में जिस स्थान पर दर्द है वहां पर लगाएं इससे बहुत राहत मिलेगी।
14. तनाव में फायदेमंद : खरबूजे में पोतिशियम की भरपूर मात्र पाई जाती है जो दिल की धड़कन को सामान्य करता है और मष्तिष्क को ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है इस तरह से यह आपको ज्यादा आराम और केन्द्रित महसूस होता है। खरबूजे में सुपरऑक्साइड डिसुटासेज भी होते है जो रक्तचाप को कम करने और तंत्रिकाओं को आराम दिलाने के लिए तनाव से लड़ते हैं। यह ऑक्सीडेटिव तनाव की वजह से सेलुलर मौत को रोकता है।
15. एंटी एजिंग इफेक्ट : इसके प्रयोग से त्वचा जवान लगती है और उम्र का असर चमड़े पर बहुत कम हो जाता है। खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है इसके साथ ही कोशिकाओं की पुनरुत्पत्ति में यह बहुत मदद करता है। शरीर में रहने वाले कई घटक कणों को शरीर से बाहर करने में यह बहुत मदद करते हैं इससे त्वचा का सौंदर्य नष्ट होने से बचता है इस तरह त्वचा पर झुर्रियां नहीं आती।
16. आर्थराइटिस में फायदेमंद : नियमित रूप से अपने खाने में रोज खरबूज खाने से आर्थराइटिस से आराम मिल सकता है। इस फल में एक तरह का एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह जोड़ों और हड्डियों में ऑक्सीडेटिव दबाव को कम करता है जिससे आर्थराइटिस से राहत मिलती है।
17. त्वचा के लिए फायदेमंद : पानी से भरपूर फल हमारे शरीर की तरह ही हमारी त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होते हैं। यह हमारे त्वचा जी हाइड्रेट और खुश रखते हैं। खरबूजे में विटामिन के और ई होते हैं को हमारी त्वचा को स्वस्थ और उज्जवल बनाए बनाए रखने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। उच्च जल सामग्री आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करती है। खरबूजा विटामिन बी, कॉलिन का भी एक बहुत अच्छा स्त्रोत होता है जो आपकी त्वचा को दुबारा जीवित रखने के लिए आवश्यक है।
खरबूजे में उपस्थित विटामिन ए और सी की उच्च मात्रा हमारी त्वचा के लिए लाभदायक होती है। विटामिन ए त्वचा पुनर्जनन को प्रोत्साहित करता है जबकि विटामिन सी कोलेजन के गठन में शामिल है जो हमारी त्वचा को एक युवा चमक देता है। खरबूजे में भरपूर मात्र में फोलिक एसिड होता है जो कोशिकाओं के पुनर्जनन की सुविधा देता है जिससे हमारी त्वचा स्वस्थ बनी रहती है। खरबूजे से झुर्रियां दूर होती हैं और त्वचा का लोच बना रहता है और कोलाजेन संश्लेषण की सुविधा प्रदान करता है इस तरह से यह उम्र बढने की प्रक्रिया को धीमा करता है।
18. किडनी में फायदेमंद : नियमित रूप से खरबूज खाने से किडनी स्वस्थ बनी रहती है। बहुत कम लोग ही इस बात को जानते हैं कि डॉ किडनी को हेल्थी रखने के लिए खरबूज खाने की सलाह देते हैं। खरबूज में मूत्र को बढ़ाने की शक्ति होती है जिससे किडनी की बिमारियां ठीक होती हैं।
19. सीने की जलन को दूर करने में फायदेमंद : खरबूजे में उपस्थित तत्व से शरीर को ठंडक मिलती है और इससे दिल और सीने की जलन भी दूर होती है। खरबूज का सेवन करने से एसिडिटी और सीने में जलन के शिकार नहीं होते हैं।
20. डिहाइड्रेशन के लिए फायदेमंद : खरबूजे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। अक्सर गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है। खरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है और गर्मियों में लू लगने से बचा जा सकता है।
खरबूजा के नुकसान (Side Effects Of Muskmelon In Hindi) :
1. खरबूज से एलर्जी : कुछ लोगों को खरबूज के सेवन से एलर्जी हो सकती है इसलिए अगर आपको इस फल से एलर्जी होती है तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।
2. खाली पेट नुकसानदायक : सुबह खाली पेट खरबूज नहीं खाना चाहिए। खली पेट खरबूज खाने से पेट में पित्त विकार पैदा हो जाते हैं।
3. खरबूज खाने के बाद कोई पेय पदार्थ पीना नुकसानदायक : खरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नही पीना चाहिए। पानी पीने की वजह से हैजा होने की संभावना बढ़ जाती है।
4. खांसी-जुकाम में नुकसानदायक : ज्यादा खांसी और जुकाम से पीड़ित लोगों को खरबूज बहुत कम मात्रा में खाना चाहिए।
5. गर्म प्रकृति वालों के लिए नुकसानदायक : गर्म प्रकृति वालों को खरबूज के ज्यादा सेवन से सुजन की समस्या हो सकती है।
6. कफ विकृति वालों के लिए नुकसानदायक : कफ विकृति के लोगों को खरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।