जायफल क्या है (What Is Nutmeg In Hindi)
जायफल और जावित्री को हर घर में भोजन में मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है। जायफल की 80 जातियाँ होती हैं। जायफल एक छोट सा और गोल आकार का फल होता है। जायफल पेड़ पर लगने वाला फल है। इसका पेड़ बहुत ऊँचा होता है और जिसका तना चिकना और बड़ा होता है। जायफल बहुत ही कठोर होता है ज्यादातर लोग इसे तोड़ नहीं पाते हैं लेकिन वो इसे घिसकर प्रयोग करते हैं। इसकी सुगंध और स्वाद मीठा होता है।
मिरिस्टिका वृक्ष के बीज को जायफल कहते हैं। यह बीज चारों ओर से बीजोपांग (aril) द्वारा ढँका रहता है। यही बीजोपांग व्यापारिक महत्व का पदार्थ जावित्री है। इस वृक्ष का फल छोटी नाशपाती के रूप का १ इंच से डेढ़ इंच तक लंबा, हल्के लाल या पीले रंग का गूदेदा होता है। परिपक्व होने पर फल दो खंडों में फट जाता है और भीतर सिंदूरी रंग का बीजोपांग या जावित्री दिखाई देने लगती है। जावित्री के भीतर गुठली होती है, जिसके काष्ठवत् खोल को तोड़ने पर भीतर जायफल (nutmeg) प्राप्त होता है।
जायफल के औषधीय गुण (Medicinal Properties Of Nutmeg In Hindi)
जायफल में अनेक प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करके हम अनेक रोगों से अपने आप को बचा सकते हैं। इसे अपने औषधीय गुणों की वजह से ही आयुर्वेद में स्थान प्राप्त हुआ है।
जायफल का सेवन करने का तरीका और सही समय :
जायफल के चूर्ण को आधे से एक ग्राम की मात्रा में सेवन करना चाहिए। जायफल के तेल को एक से तीन बूंद तक प्रयोग करना चाहिए।वयस्कों को 250 से 500 मिलीग्राम जायफल का प्रयोग सुबह-शाम नास्ते के बाद लेना चाहिए। अगर आप भोजन में जायफल का प्रयोग करते हैं तो अलग से जायफल का सेवन करने की जरूरत नहीं होती है।
जायफल के फायदे (Nutmeg Benefits In Hindi)
1. जुकाम में फायदेमंद जायफल (Beneficial Nutmeg In Colds In Hindi)
जिन लोगों को जुकाम बहुत होता है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप जायफल को पानी में घिसकर नाक के नथुनों पर रख लें इससे आपको जुकाम में बहुत ही फायदा मिलेगा। इससे बंद नाक खुल जाएगी और आपका सिर दर्द भी ठीक हो जायेगा। जायफल को पीसकर एक चुटकी की मात्रा में दूध में मिलाकर देने से जुकाम ठीक हो जाता है।
2. अनिंद्रा में लाभदायक (Beneficial Nutmeg In Insomnia In Hindi)
आजकल काम के बढ़ जाने से ज्यादातर लोग नींद न आने की बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। जिन लोगों को नींद न आने की बीमारी होती है उनके लिए जायफल बहुत फायदेमंद होता है। आप जायफल में पानी या घी में घिस कर पलकों पर लगाने से जल्दी नींद आ जाती है। इसे रात को सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने दूध में डालकर पिने से भी नींद न आने की बीमारी ठीक हो जाती है।
3. ह्रदय शक्तिवर्धक में फायदेमंद जायफल (Beneficial Nutmeg In Cardiovascular In Hindi)
अगर आपकी ह्रदय शक्ति कम है तो आपके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। ह्रदय की शक्ति को बढ़ाने के लिए एक ग्राम पिसे हुए जायफल की फंकी लेनी चाहिए। ऐसा करने से नाडी की गति ठीक हो जाती है और इससे साथ-साथ घबराहट भी दूर होती है।
4. जायफल सर दर्द में फायदेमंद (Nutmeg Beneficial In Headache In Hindi)
जिन लोगों के सिर में बहुत दर्द रहता है उनके लिए जायफल बहुत फायदेमंद होता है। आप जायफल को कच्चे दूध में घिसकर लेप बना लें इस लेप को ललाट पर लगाने से सिर दर्द से मुक्ति मिल सकती है।
5. गर्भावस्था की उल्टी में फायदेमंद जायफल (Beneficial Nutmeg In Vomiting Of Pregnancy In Hindi)
जिन औरतों को गर्भावस्था के समय उल्टी होती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। अधिकतर महिलाओं को गर्भावस्था के समय उनका जी मचलाने लगता हैं उन्हें पानी में जायफल को घिसकर पिलाने से उल्टी में आराम मिलता है।
6. कमर दर्द में फायदेमंद जायफल (Beneficial Nutmeg In Back Pain In Hindi)
जिन लोगों की कमर में बहुत दर्द होता है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप जायफल को पानी में घिसकर उसमें थोडा तिल का तेल मिला ले। इसे थोडा सा गर्म कर लें और ठंडा होने पर इसे कमर पर मालिश करें इससे कमर दर्द ठीक हो जायेगा।
7. बच्चों के लिए फायदेमंद जायफल (Beneficial Nutmeg For Children In Hindi)
कभी-कभी आप देख सकते हैं कि कई औरतों के दूध नहीं उतरता है जिसकी वजह से उन्हें अपने बच्चे को बाजार का दूध पिलाना पड़ता है। कई बार बच्चों को बाहर का दूध पचता नहीं है अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा होता है तो द्दुध में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर उसमें एक जायफल को डालकर उबालें। दूध को हल्का गुनगुना करके बच्चे को पिलायें इससे बच्चे को दूध पचने में मदद मिलेगी।
8. नपुंसकता में फायदेमंद जायफल (Beneficial Nutmeg In Impotence In Hindi)
जिन पुरुषों को नपुंसकता से परेशानी होती है तो उनके लिए जायफल बहुत ही लाभदायक होता है। जायफल को घिसकर दूध में मिलाकर हफ्ते में तीन दिन पिलाने से यह बीमारी ठीक हो जाती है। जायफल का प्रयोग यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसे चूर्ण और तेल को शिघर्प्त्न की बीमारी को दूर करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
9. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद जायफल (Beneficial Nutmeg In Joint Pain In Hindi)
बूढ़े लोगों को जोड़ों में दर्द की अक्सर तकलीफ होती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। बराबर-बराबर मात्रा में जायफल का तेल और सरसों का तेल मिलाएं और जोड़ों पर इसकी मालिश करें इससे जोड़ों का दर्द बिलकुल ठीक हो जायेगा।
10. रोग-प्रतिरोधक क्षमता में फायदेमंद जायफल (Beneficial Nutmeg In Disease-Resistant Capacity In Hindi)
जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। जायफल का सेवन करने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढती है क्योंकि इसमें बहुत से आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
11. आँखों के लिए जायफल (Nutmeg For Eyes In Hindi)
अगर आपकी आँखों की रोशनी कम होने लगती है तो जायफल आपके लिए बहुत लाभदायक होता है। जायफल को पानी में घिसकर लेप बनाएं और इस लेप को आँखों के चारों ओर लगाने से आँखों की रोशनी बढ जाती है।
12. हिचकी में फायदेमंद जायफल (Beneficial Nutmeg In Hiccup In Hindi)
अगर आपको हिचकी बहुत आती हैं तो जायफल का प्रयोग आपके लिए बहुत ही लाभकारी है। आप तुलसी के 10 पत्ते लेकर उसमें जायफल के बारीक़ टुकड़े को मिलाकर मुंह में रखकर चबाने से हिचकी आनी बंध हो जाती हैं। आप जायफल को चावल के धुले पानी के साथ घिसकर पियेंगे तो आपको हिचकी आनी बंद हो जाती हैं।
जायफल के कुछ प्रभावशाली फायदे (Some Effective Benefits Of Nutmeg In Hindi)
1. निमोनिया, स्वांस और हाफनी में लाभदायक :- जिन लोगों को निमोनिया , स्वांस और हाफनी जैसे रोगों के लक्षण दिखाई देते हैं उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। बच्चों की छाती में कफ जमने से हाफनी हो जाती है तेजी और जोर से लगातार साँस लेते हैं उनमें जायफल जैसे लक्षण दिखाई देते हैं वे जायफल को पानी में घिसकर गर्म करके साइन पर लगाने से बहुत लाभ होता है।
2. मिर्गी में लाभदायक :- जिन लोगों को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। 21 जायफलोन में छेद करके उसमें धागा डालकर पहनने से मिर्गी के दौरे नहीं पड़ते हैं। आधे ग्राम पाउडर को दिन में दो बार फंकी लेनी चाहिए।
3. बवासीर में लाभदायक :- जिन लोगों को बवासीर की समस्या होती है उनके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप 10 जायफल को देसी घी में तब तक सेकें जब तक वो सुर्ख नहीं हो जाते। इन जायफलों को पीसकर छलनी से छान लें और उसमें 2 कप आटा मिला लें और उसे फिर से सेकें। इसे सेकने के बाद अपनी इच्छा अनुसार इसमें बूरा या शक्कर मिला लें। इसे रोज भूखे पेट खाने से बवासीर में बहुत ही फायदा मिलता है।
4. दस्त में लाभदायक :- जिन लोगों को दस्त हो जाते हैं उन लोगों के लिए जायफल बहुत ही लाभदायक होता है। आप जायफल को पानी में घिसकर रोज तीन बार पीने से दस्त में बहुत फायदा होता है। अगर आपको गैस है तो जायफल के साथ सोंठ को पीसकर पीयें। अगर रोगी को दस्त के कारण नींद न आये , उल्टियाँ हों और तेज प्यास लगे तो जायफल का एक टुकड़ा चूस लेना चाहिए।
5. मुंह की दुर्गंध में लाभदायक :- जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध, उल्टी , तेज प्यास लगती है उनके लिए जायफल बहुत फायदेमंद होता है। आप जायफल के एक टुकड़े को मुंह में लेकर चूंसने से बहुत लाभ होता है।
6. मुंहासों में लाभदायक :- जायफल के अंदर हमारी सुन्दरता का रहस्य छुपा होता है। अगर आपको मुंहासों की शिकायत है तो जायफल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। आप जायफल और 9 से 10 काली मिर्च को कच्चे दूध में पीसकर चेहरे पर तीन बार रोज लेप लगाने से मुंहासे ठीक हो जायेंगे। लेप ऐसा होना चाहिए जिससे चेहरे की त्वचा बिलकुल ढंक जाये। इस लेप को लगाने से दाग-धब्बे मिट जाते हैं। सर्दी लगने पर सिरदर्द हो तो ललाट पर लेप लगाने से सिरदर्द ठीक हो जाता है। इससे आपका चेहरा खिल जाता है।
7. गैस में लाभदायक :- जिन लोगों को गैस की समस्या होती है उनके लिए जायफल बहुत ही लाभदायक होता है। जायफल को निम्बू के रस में घिसकर चटने से गैस की परेशानी ठीक होती है इससे कब्ज भी दूर हो जाती है।
8. एल्जाइमर में लाभदायक :- बहुत से लोगों को एल्जाइमर की बीमारी होती है जिसे भूलने की बीमारी भी कहते हैं। ऐसे लोगों को जायफल को रोज प्रयोग करना चाहिए इससे उनकी यह बीमारी ठीक हो जाती है और उनका दिमाग कमजोर नहीं रहता है।
9. दांत दर्द में लाभदायक :- अगर आपक दाँतों में दर्द रहता है तो जायफल आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। जायफल के तेल से दाँतों के दर्द में बहुत फायदा होता है इसी वजह से टूथपेस्ट में भी जायफल मिलाया जाता है।
10. बालों को लम्बा करने में लाभदायक :- अगर आपके बाल छोटे और हल्के हैं तो जायफल आपके लिए बहुत लाभदायक होता है। जायफल को पानी में घिसकर लेप बनाएं। इस लेप को सिर पर लगाकर शैंपू से धो लें इससे आपके बाल लम्बे, मजबूत और घने हो जायेंगे।
11. हाथ-पैरों की ऐंठन में लाभदायक :- अगर आपको हाथ-पैरों की ऐंठन की शिकायत है तो जायफल आपके लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जायफल के गाढे तेल से मालिश करके ऐंठन को दूर किया जा सकता है। आप जायफल और तांबे को घिसकर सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से ऐंठन दूर हो जाती है।
12. खांसी में लाभदायक :- अगर आपको खांसी की शिकायत है तो आपके लिए जायफल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप जायफल , पुष्कर मूल , कालीमिर्च , पिपल सभी को समान मात्रा में लेकर बारीक़ पीस लें। 3 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम खाने से खांसी बिलकुल ठीक हो जाएगी।
जायफल के नुकसान ( Side Effect Of Nutmeg In Hindi)
1. जायफल को अधिक प्रयोग करने से पेट में गैस और जलन होने लगती है।
2. जब जायफल का अधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है तो यह शराब जैसे नशीले पदार्थ की तरह काम करता है।
3. जायफल के लेप को आँखों में जाने से बचाना चाहिए यह आँखों के लिए खतरनाक होता है।
4. जायफल का अधिक मात्रा में प्रयोग शरीर के लिए हानिकारक होता है।
5. जिनके पेट में सुजन हो उन्हें जायफल का प्रयोग नहीं करना चाहिए यह उनके लिए हानिकारक होता है।
6. जिन लोगों को उच्च रक्त चाप को ठीक करने की दवा लेते हैं उन्हें जायफल नहीं खाना चाहिए।
7. जायफल को अधिक मात्रा में प्रयोग करने से दिल की धडकन बढने लगती है।
8. जायफल का अधिक मात्रा में सेवन करने से चक्कर आने लगते हैं इस स्थिति में आप गाड़ी न चलाएं यह आपके लिए बहुत घातक सिद्ध हो सकता है।
9. जायफल का अधिक मात्र में प्रयोग करने से नसें कमजोर हो जाती है और हाइपोथर्मिया हो जाता है।