सेब-Apple In Hindi)
सेब को अंग्रेजी में Apple के नाम से जाना जाता है यह लाल रंग का होता है और इसका स्वाद मीठा होता है। सेब का वैज्ञानिक नाम मालुस डोमेस्टिका है। यह जादातर मध्य एशिया में होता है इसके आलावा यह भारत के उत्तरी प्रदेश हिमाचल में उगता है। सेहत के लिए सेब सबसे अच्छा फल माना जाता है।
अँग्रेज़ी में एक कहावत है – “An Apple a Day, Keeps The Doctor Away” अर्थात् यदि रोज़ाना एक सेब खाया जाए तो डॉक्टर के पास कभी ना जाएं। सेब कई पोषक तत्वों से भरपूर हैं यह न केवल रोगों से लड़ने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्थ रखता है और साथ ही ह्रदय रोग, कैंसर, मधुमेह, अल्जाइमर, पाचन तंत्र आदि रोगों में लाभ मिलता है।
सेब के फायदे (Apple Benefits In Hindi)
1. कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद सेब-(Beneficial Apple In Cholesterol In Hindi)
सेब के सेवन से bad कोलेस्ट्रॉल कम होता है क्यूंकि सेब में पेक्टिन एलडीएल पाया जाता है जो bad कोलेस्ट्राल को कम करता है इसलिए प्रतिदिन सुबह-सुबह 1 सेब का सेवन करना चाहिए।
2. अस्थमा रोग में फायदेमंद सेब-(Beneficial Apple In Asthma In Hindi)
अस्थमा रोग में रोगी को सेब के रश का सेवन करना चहिये इससे अस्थमा रोग में बहुत लाभ मिलता है क्यूंकि सेब में मौजूद फ्लेवोनाय्ड्स फेफड़ों को मजबूत बनाता है।
3. मधुमेह रोग में फायदेमंद सेब-(Beneficial Apple In Diabetes In Hindi)
सेब के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है क्यूंकि सेब पाचन प्रक्रिया और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को प्रभावित करता है और रक्त प्रवाह में सुधार लाता है। – मधुमेह का घरेलू इलाज
4. एनीमिया रोग में फायदेमंद सेब-(Beneficial Apple In Anemia In Hindi)
एनीमिया रोग हिमोग्लोबिन की कमी की वजह से होता है तो इस रोग में आपको सेब का सेवन करना चाहिए क्यूंकि सेब में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो हिमोग्लोबिन को बढाता है।
5. पाचन में सहायक फायदेमंद सेब-(Beneficial Apple In Digestion In Hindi)
सेब में बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन में मदद करता है। अगर आपका पचन तन्त्र ख़राब है तो सेब को अंगारों पर सेक कर खाएं ऐसा करने से बिगड़ा हुआ पाचन तन्त्र ठीक हो जाता है।
6. कब्ज में फायदेमंद सेब-(Beneficial Apple In Constipation In Hindi)
सेब के सेवन से कब्ज में राहत मिलती है क्यूंकि सेब के रश में सारबिटल नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कब्ज से राहत दिलाता है।
7. इम्यून सिस्टम के लिए सेब-(Apple For Immune System In Hindi)
सेब के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है क्यूंकि सेब में मौजूद फाइबर , प्रोटीन इम्यून सिस्टम को बढ़ाते हैं अगर आप सेब खा नही सकते तो इसके रश का सेवन कर सकते हैं।
8. वजन कम करता है सेब-(Apple Lose Weight In Hindi)
सेब का सेवन करके हम अपना वजन कम कर सकते हैं क्यूंकि सेब में पर्याप्त मात्रा में केलोरी होती है जिससे भूक नही लगती उर्जा मिलती है जिसकी वजह से वजन कम हो जाता है। – Weight Loss Tips In Hindi
9. दांतों के लिए फायदेमंद सेब-(Beneficial Apples For Teeth In Hindi)
सेब के सेवन से दांत मजबूत बनते हैं क्यूंकि सेब में फाइबर होता है जिसे आपके दांत अच्छे रहते है। इसमें एंटीवायरल प्रोपेर्तिएस पाई जाती है जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखती है।
10. सौंदर्य निखार के लिए सेब-(Apple For Beauty Light In Hindi)
सेब खाने से त्वचा पर निखार आता है और साथ ही स्किन ग्लो भी करती है क्यूंकि सेब में बहुत मात्रा में फाइबर होता है जो स्किन के काले दाग धब्बों को दूर करता है।
सेब के कुछ प्रभावशाली फायदे-(Some Effective Benefits Of Apple In Hindi)
1. गुर्दे की पथरी : सेब में साईदर पर्याप्त मात्रा में होता है जो गुर्दें में पथरी को बनने से रोकता है इसलिए प्रतिदिन सेब का सेवन करना चाहिए।
2. अनिद्रा रोग : जिन भी लोगो को नीद ना आती हो उन लोगो को सेब का मुरब्बा का सेवन करना चहिये और फिर उपर से एक गिलास गर्म दूध पीना चाहिए ऐसा करने से अच्छी नीद आती है।
3. सर दर्द होने पर : भोजन से पहले सेब खाने से मष्तिष्क को शक्ति मिलती है।
4. कैंसर रोग से बचाव : सेब में एंटी ओक्सिदेंट्स तत्व पाया जाता है जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
5. लीवर को मजबूत : सेब में एंटीओक्सिडेंट गुण पाए जाते है। जो लीवर को ठीक रखते हैं।
6. हड्डियों को मजबूत करे : सेब में फ्लावनोईड पाया जाता है जो की औरतों को ओस्टोप्रोर्सिस से बचाता है और हड्डियों को मजबूत करता है।
7. आँखों के लिए : सेब में भरपूर मात्रा में एंटी ओक्सिदेंट्स पाया जाता है जो मोतियाबिंद के खतरे को कम करता है।
8. जुकाम होने पर : जुकाम होने पर खाना खाने से पहले सेब को छिलके के सहित खाना लाभदायक माना जाता है। ऐसा करने से जुकाम में लाभ मिलता है।
9. मस्से या तिल होने पर : खट्टे सेब का रश मस्सो या तिल पर लगाना चाहिए ऐसा करने से मस्से और तिल खत्म हो जाते हैं।
10. पेट के कीड़ों के लिए : रात को सोते समय एक सेब का सेवन करें कुछ ही दिनों में पेट के कीड़े मर जाएँगे और पेट भी साफ़ हो जाएगा। – पेट के कीड़ों का घरेलु इलाज
11. खांसी रोग में : पके हुए सेब के रश में थोड़ी सी मिश्री मिलाकर पीना चहिये ऐसा करने से खांसी में आराम मिलता है।
12. दस्तों के लिए : मुरब्बे के सेवन से दस्तों में लाभ होता है और साथ में ही पेट भी साफ़ हो जाता है।
13. बेहोसी होने पर : पके हुए रश में थोड़ी सी मिश्री मिलाकर बेहोस व्यक्ति को पिलायें ऐसा करने से बेहोसी दूर हो जाती है।
14. प्रतिदिन सेब का मुरब्बा खाने से दिल की कमजोरी दूर होती है।
15. रोज़ सेब खाने से हाई ब्लड प्रेशर में बहुत लाभ होता हैं।
16. सेब के रस में मिश्री मिलाकर पीने से भूख ज्यादा लगती हैं।
17. सेब में शरीर के ph स्तर को नियंत्रित करने का गुण होता हैं।
18. यह हमारे मुँह में थूक की मात्रा को बढ़ा देता है।
सेब के सेवन करने का तरीका और सही समय-(How To Eat An Apple In Hindi)
1. पका हुआ सेब : ताजा सेब लें अब इसे पानी से धो लें फिर इसे काट लें अब इस पर स्वादनुसार काला नमक डालें फिर सेवन करें।
2. सेब का रश : सेब को धोकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें अब इन्हें मिक्सर में डाल दें अब इस रश का सेवन करें आज कल लोग रश पीना ही पसंद करते हैं क्यूंकि ये जल्दी हजम हो जाता है।
3. सलाद के रूप में : जैसे आप टमाटर खीरे की सलाद का सेवन करते हैं ठीक ऐसे ही सेब की सलाद का सेवन कर सकते हैं।
4. सेब का मुरब्बा : आप चाहें तो सेब के मुरब्बे का सेवन भी कर सकते हैं। यह हर किसी पंसारी की दुकान पर उपलब्ध होता है। सेब के मुरब्बे का सेवन सुबह-सुबह अधिक फलदायी होता है।
सेवन का सही समय :- सेब के सेवन हमेसा सुबह-सुबह करना चाहिए क्यूंकि साम को फल खाने से कफ बनता है। सुबह भोजन करने के बाद एक सेब खाने से मल त्यागने में आसनी होती है।
सेब के नुकसान-(Side Effects Of Apple In Hindi)
अगर आप सेब फल का जादा मात्रा में सेवन करेंगे तो आपको नीचे दी गयी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सेब को उचित मात्रा में ही सेवन में लें।
1. फ्रिज में न रखें : कभी भी फ्रिज में रखा हुआ सेब का सेवन न करें क्यूंकि इसको फ्रिज में रखने से सेब के सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
2. बीज निकाल दें : सेब का सेवन करने से पहले उसमें से बीज निकाल दें अगर आपने इन फलों के बीज का सेवन कर लिया है और आपको सिरदर्द, उल्टी, पेट में ऐंठन जैसी समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
3. खाने से पहले फल धो लें : जब भी आप किसी भी फल का सेवन कर रहे हो तो पहले उसे साफ़ गर्म पानी से अच्छे से धो लें फिर सेवन करें क्यूंकि इन पर मोम की परत लगी हुई होती है।