अंगूर-Grapes In Hindi
अंगूर को अंग्रेजी में Grapes के नाम से जाना जाता है जिसका वैज्ञानिक नाम Vitis Vinifera है। अंगूर एक भारतीय व् प्राक्रतिक फल है जिसे बिना छिलका उतारे खाया जा सकता है। अंगूर स्वाद में खट्टा व् मीठा होता है। अंगूर भी दो प्रकार का होता है 1- हरे रंग का अंगूर 2- काले रंग का अंगूर।
इन दोनों रंग के अंगूरों को खाने से दोहरे लाभ हैं। आपने कभी सोचा है किशमिश कहा से बनती है किशमिश ही अंगूर का रूप है। अंगूर को सुखा कर किशमिश का रूप दिया जाता है। अंगूर की कई तरह की प्रजातियां हैं। जैसे लंबे अंगूर, काले अंगूर, छोटे अंगूर आदि।
अंगूर के औषधीय गुण-Medicinal Properties Of Grapes In Hindi
- अंगूर में प्राकृतिक कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। अंगूर में विटामिन C भरपूर पाया जाता है जो स्कर्वी रोग के होने से बचाता है। विटामिन c के साथ-साथ विटामिन E और विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- इसके साथ-साथ अंगूर में कैलोरी, फाईबर ग्लूकोज , मैग्नीशियम और साइट्रिक, हाइट्रिक, रैसेमिक और मौलिक एसिड, सोडियम और पोटेशियम और क्लोराइड अम्ल, शर्करा, गौंद, ग्लूकोज, कषाय द्रव्य आदि जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। हरे अंगूरों की तुलना में काले अंगूरों में ओरोस्टिलवेन की मात्रा अधिक होती है जिसे खाने से खून का संचार बदलता है। – Grapes Nutrition
अंगूर के गुणधर्म-Grapes Properties In Hindi
1. कच्चा अंगूर : कच्चा अंगूर गुणों में हीन, भरी और कफ पित्तहारी और रक्त पित्त हरने वाला होता है।
2. मुनक्का : अंगूर के पकने के बाद मुनक्का बनाया जाता है यह वीर्य वर्धक, भारी और कफ पित्त नाशक है।
3. किशमिश : बिना बीज की छोटी किशमिश मधुर, शीतल, वीर्यवर्धक (धातु को बढ़ाने वाला), हृदय की पीड़ा, रक्त पित्त, स्वर भेद, प्यास, वात, पित्त और मुख के कड़वेपन को दूर करती है।
4. ताजा अंगूर : ताजा अंगूर खून को पतला करने वाले छाती के रोगों में लाभ पहुँचाने वाले बहुत जल्दी पचने वाले रक्त शोधक तथा ख़ून बढ़ाने वाले होते हैं।
5. पके अंगूर : दस्तावर, शीतल, आँखों के लिए हितकारी, पुष्टि कारक, पाक या रस में मधुर, स्वर को उत्तम करने वाला, मल तथा मूत्र को निकालने वाला, वीर्यवर्धक (धातु को बढ़ाने वाला), पौष्टिक, कफ कारक, रुचिकारक है। यह प्यास, बुखार, सांस (पीलिया), मूत्रकृच्छ (पेशाब करने में कठिनाई होना), रक्तपित्त (ख़ूनी पित्त), दाह (जलन), शोथ तथा मेह को नष्ट करने वाला है।
अंगूर के फायदे-Grapes Benefits In Hindi
अंगूर के स्वास्थ्य लाभ का फायदा उठाने के लिए इसे साबुत ही खाएं या फिर इसके ताज़े रस का सेवन करें।
1. मधुमेह में फायदेमंद अंगूर-Beneficial Grapes In Diabetes In Hindi
मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए अंगूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करेंगे तो ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करके मधुमेह रोग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। जानिए : मधुमेह रोग का इलाज
2. माइग्रेन के दर्द में फायदेमंद अंगूर-Beneficial Grapes In Migraine Pain In Hindi
50-100 ग्राम अंगूर लेकर उनका रश निकालकर उसे सुबह-सुबह खाली पेट पियें अगर इसका सेवन आप नियमित रूप से करेंगे तो माइग्रेन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जानिए : माइग्रेन का इलाज
3. खून की कमी में फायदेमंद अंगूर-Beneficial Grapes In Anemia In Hindi
खून की कमी की समस्या को दूर करने लिए एक गिलास अंगूर के रश में 1 या 2 चम्मच शुद्ध देशी शहद मिलाकर पियें। आपको इसका सेवन कुछ दिनों तक करना होगा ऐसा करने से कुछ ही दिनों में शरीर मन रक्त की कमी दूर हो जाती है क्यूंकि अंगूर हिमोग्लोबिन को बढाता है। जानिए : एनीमिया के उपचार
4. ब्रेस्ट कैंसर में फायदेमंद अंगूर-Beneficial Grapes In Breast Cancer In Hindi
अंगूर में एंटी-ओक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी पाए जाते हैं जोकि कैंसर को होने से रोकते हैं।ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने में अंगूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद है।
5. टीबी और ब्लड-इंफेक्शन में फायदेमंद अंगूर-Beneficial Grapes In TB And Blood-Infection In Hindi
50-100 ग्राम अंगूर का रश निकालकर पीयें। ऐसा करने से टीबी और ब्लड-इंफेक्शन की सिकायत दूर होती है क्यूंकि अंगूर में मोजूद ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड पोषक तत्व टीबी और ब्लड-इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करते हैं। जानिए : टी बी का आयुर्वेदिक उपचार
6. पेट संबंधी सभी रोग में फायदेमंद अंगूर-Beneficial Grapes In All Diseases Of The Stomach In Hindi
पेट संबंधी रोग जैसे पेट फूलना बदहजमी गैस इत्यादि के लिए अंगूर के रश का सेवन साम को खाना खाने के 1 घंटे बाद करें। अगर पेट में गर्मी है तो थोड़े से अंगूर को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इनका रश निकालकर और उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर पी लें ऐसा करने से कुछ ही दिनों में पेट की गर्मी की समस्या से निजात मिलती है।
यह भी पढ़ें : पाचन संस्थान के रोग-Diseases Of Digestive System In Hindi
7. कब्ज और भूख में फायदेमंद अंगूर-Beneficial Grapes In Constipation And Hunger In Hindi
अंगूर में फाईबर की मात्रा भरपूर होती है जो की पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा देती है। अंगूर में आप काली मिर्च और नमक डालकर सेवन करें ऐसा करने से कब्ज की समस्या दूर होकर भूक खुलकर लगने लगती है।
Also Read : Constipation In Hindi , Anorexia In Hindi
8. कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए अंगूर-Grapes To Reduce Cholesterol In Hindi
अंगूर में उत्तम फ्लावोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जोकि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको सुबह-सुबह अंगूर के रस का सेवन करना चाहिए। जानिए : कोलेस्ट्रॉल क्या है
9. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद अंगूर -Beneficial Grapes In Strengthening Bones In Hindi
अंगूर में केल्सियम ,कॉपर और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हड्डियों से जुडी सभी समस्याओं में लाभदायक होते हैं इसलिए अंगूर का सेवन हड्डियों की समस्याओं के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं।
10. मोतियाबिंद में फायदेमंद अंगूर-Grapes Beneficial In Cataract In Hindi
फ्लावानाय्स्शड्स में एक एंटी- ओक्सिड़ेंट्स पाया जाता है जोकि आँखों की हर समस्यों को दूर करता है। इसलिए आँखों की समस्या को दूर करने के लिए अंगूरों का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : अंगूर के 20 चमत्कारी फायदे
अंगूर खाने के नुकसान-Side Effects Of Grapes In Hindi
अगर किसी चीज के फायदे होते है तो साथ ही कुछ नुकसान भी होते हैं नुकसान जादातर तब होते हैं जब आप किसी भी चीज का जादा सेवन करते हो तो किसी भी चीज का उचित रूप से सेवन करना चाहिए या सेवन करने से पहले डॉ से परामर्श लेनी चाहिए।
1. वजन बढ़ सकता है : अंगूर में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है अगर आप इसका जादा सेवन करेंगे तो आपका वजन बढ़ सकता है।
2. पेट के रोग : अंगूर में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता हैं जिसके अधिक सेवन से आपको पेट के रोग जैसे अपच, दस्त की शिकायत हो सकती है।
3. लीवर किडनी : इसके अधिक सेवन से आपकी लीवर किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है जिससे आपको बहुत परेशानियों का सामना करना पद सकता है।
4. उल्टी होना : अगर आप अंगूर का जादा सेवन करते हैं तो आपको उल्टी हो सकती हैं क्यूंकि आप पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन नहीं कर पाते जिसकी वजह से उल्टियाँ होने लगती हैं।
5. गैस हो सकती है : अंगूर के अधिक सेवन से आपको गैस की तकलीफ हो सकती है इसलिए अंगूरों को उचित मात्रा में ही सेवन करें ताकि कोई तकलीफ न हो। जानिए : गैस रोग के लक्षण
6. गर्भवती महिलायें : गर्भवती महिलाओ के लिए खट्टे अंगूर को बहुत खतरनाक माना जाता हैं, खट्टे अंगूरों का सेवन करने से जी-मिचलाने और उल्टी की समस्या हो सकती हैं।
7. फ्रिज में न रखें :- फ्रिज में रखे हुए अंगूरों का सेवन नही करना चहिये क्यूंकि फ्रिज में अंगूर के सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं फिर अंगूर खाने का कोई फायदा नहीं होता।
8. एलर्जी हो सकती है : अंगूर को अधिक खाने से निम्न प्रकार की एलर्जी जैसे- पित्ती, लाल-लाल धब्बे, साँस लेने में कठिनाई और भी समस्या हो सकती हैं।