वक्रासन क्या है :-
वक्रासन एक योग है | यह दो शब्दों से मिलकर बना है, वक्र+आसन = वक्रासन जिसमें वक्र = टेढ़ा, और आसन = मुद्रा , मतलब इस आसन को करने से शरीर की स्थिति टेढ़ी हो जाती है इसलिए इसे वक्रासन कहा जाता है | वक्र संस्कृत का शब्द है| लेकिन इस आसन के करने से मेरुदंड सीधा होता है। हालाँकि शरीर पूरा टेढ़ा ही हो जाता है। इस आसन में गर्दन सीधी रहती है। और शरीर टेढ़ा रहता है। आयें जानते हैं इसके फायदे और इस योग को कैसे किया जाए |
1. लीवर, किडनी अच्छे व् नियमित रूप से काम करते हैं |
2. हर्निया के रोगियों को भी इससे लाभ मिलता है।
3. स्पाइनल कार्ड मजबूत होती है।
4. शरीर की अकड़न और गर्दन की समस्या ठीक होती है।
5. उच्च रक्तचाप को कम करने में भी यह बहुत लाभदायक है|
6. इससे कंधे का दर्द दूर होता है|
7. पाचन तन्त्र अच्छे से काम करता है |
8. जिन लोगो को पित्ताशय में पथरी होती है उन्हें यह आसान जरूर करना चाहिये|
9. इसको करने से कमर की चर्बी कम होती है और आपकी कमर पतली बनती है।
10. दमा (अस्थमा), रोग ठीक हो जाता है |
11. कब्ज रोग से छुटकारा मिलता है |
12. शरीर से आलस खत्म होता है |
13. मन को शांति मिलती है |
14. फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है
15. तंत्रिका तंत्र सही होता है |
16. वक्रासन डिप्रेशन कम करने में मदद करता है |
17. सुगर (मधुमेह ) रोग को ठीक करता है |
इस योग के बारे मैं पूरा जानने के लिए यहाँ क्लिक करे – वक्रासन योग