उष्ट्रासन क्या है :-
उष्ट्रासन एक योग है | यह दो शब्दों से मिलकर बना है उष्ट्र+आसन = उष्ट्रासन| यहाँ पर उष्ट्र = ऊँट और आसन = मुद्रा | इस आसन को करते समय व्यक्ति के शरीर की अक्रती ऊँट की तरह हो जाती है | इसलिए इसे उष्ट्रासन योग कहा जाता है | “उष्ट्र” एक संस्कृत भाषा का शब्द है| उष्ट्रासन को अंग्रेजी में “Camel Pose” कहा जाता है। आयें जानते हैं इसके लाभ के बारे मैं और इसे कैसे किया जाए |
उष्ट्रासन योग के फायदे :-
1. इस योग को करने से शरीर में लचीलापन आता है।
2. मांसपेशियों में खून और ताकत का प्रवाह ठीक रहता है |
3. उष्ट्रासन से चेहरा सुंदर बनता है।
4. महिलाओं की मासिक परेशानियों को दूर करता है।
5. गले संबंधी रोगों में भी यह आसन लाभदायक है।
6. उष्ट्रासन करने से पेट साफ रहता है।
7. पाचन शक्ति बढ़ जाती है।
8. उष्ट्रासन करने से सीने का भार कम होता है।
9. कमर और गर्दन से जुड़ी समस्याएं को दूर करता है |
10. शरीर के होर्मोन्स को नियंत्रित करता है |
11. शरीर से आलस खत्म होता है |
12. उष्ट्रासन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है।
13. पीठ के दर्द को दूर करने में सहायक होता है।
14. रीड़ की हड्डी सीधी होती है तथा लचीली बनती है।
15. शरीर मजूत होता है |
16. इसको करने से प्रतिकारक शक्ति बढती है |
17. यह आसन स्त्री रोगों में विशेष रूप से लाभदायक है।
18. यह आसन मधुमेह रोग को दूर करता है।
उष्ट्रासन योग कैसे करें यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें – उष्ट्रासन योग कैसे करें